सलमान खान के साले आयुष शर्मा का बॉलीवुड में डेब्यू भले ही अच्छा नहीं रहा, लेकिन उन्हें बड़े निर्देशक राजकुमार संतोषी की अगली फिल्म ऑफर हुई है। इससे पहले रोमांटिक लव स्टोरी 'लवयात्री' में आयूष के अपोजिट वरीना हुसैन थीं। वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई करने में नाकामयाब रही।
अब खबर है कि आयुष राजकुमार संतोषी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में एक्टिंग करते नजर आएंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरा होते ही इसपर काम शुरू हो जाएगा।
बता दें आयूष शर्मा मराठी फिल्म 'मुलशी पैटर्न' के हिन्दी रीमेक में भी काम कर रहे हैं। फिल्म 'मुलशी पैटर्न' के लिए उनको लगभग 16 किलो वजन बढ़ाना है और अभी तक 10 किलो बढ़ा चुके हैं। इस फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में होगी इसलिए आयुष मराठी सीख रहे हैं, जिससे उन्हें सेट पर बात करने में काई परेशानी न हो।