फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हक' में यामी गौतम की भूमिका की फराह खान ने की प्रशंसा, लिखा- 'पुरस्कार पाने के लिए तैयार...'

Wed, 07 Jan 2026 08:06 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Haq Movie: यामी गौतम को फिल्म 'हक' में उनके अभिनय के लिए लगातार प्रशंसा मिल रही है। कियारा आडवाणी के बाद अब फराह खान ने भी यामी गौतम के अभिनय की सराहना की है।
Register For Event
विज्ञापन
फराह खान और यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यामी गौतम की फिल्म 'हक' में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। आज बॉलीवुड फिल्म निर्माता-निर्देशक फराह खान ने भी उनकी प्रशंसा की है। इसके साथ ही फराह ने सोशल मीडिया हैंडल पर यामी के लिए एक खास नोट भी लिखा है।

विज्ञापन

फराह ने की यामी के अभिनय की प्रशंसा
नेटफ्लिक्स पर फिल्म देखने के बाद फराह खान ने आज इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म 'हक' का पोस्टर शेयर किया। उन्होंने यामी गौतम की तारीफ में लिखा, 'हर अवॉर्ड जीतने के लिए तैयार हो जाओ, शानदार प्रदर्शन।' फराह ने इमरान हाशमी की भी तारीफ की और कहा कि वे अब तक के बेस्ट हैं। इससे इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म को और ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

फराह से पहले कियारा ने की थी यामी की तारीफ
फिल्म 'हक' पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है, जहां ज्यादा लोग इसे देख रहे हैं। फराह से कुछ दिन पहले ही कियारा आडवाणी ने भी फिल्म 'हक' की तारीफ की थी। कियारा ने नेटफ्लिक्स पर फिल्म देखी और लिखा, 'यामी गौतम, क्या खूबसूरत अभिनय है।'

यह भी पढ़ें: यश के जन्मदिन से पहले जानिए 'टॉक्सिक' मूवी के बारे में पूरी डिटेल, कौन निभा रहा है किसका किरदार
विज्ञापन

फिल्म 'हक' के बारे में
'हक' फिल्म को सुपर्ण वर्मा ने निर्देशित किया है। इसमें यामी गौतम धर और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। यह एक कोर्टरूम ड्रामा है। फिल्म की कहानी सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित है, जो मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम मामले पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: इन फिल्मों में पहली बार साथ नजर आएंगे बॉलीवुड-साउथ के सितारे, नई जोड़ी में प्रभास-तृप्ति के अलावा कई नाम शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें