फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Awarapan 2 VS Batwara Collection: 'आवारापन' के आगे 'बंटवारा' बदहाल; दोनों फिल्मों ने छठे दिन कितने कमाए? जानिए

Wed, 19 Aug 2026 11:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Awarapan 2 VS Batwara Box Office: फिल्म 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' की रिलीज को सिनेमाघरों में छह दिन पूरे हो गए हैं। आज बुधवार को इन फिल्मों ने कैसा कलेक्शन जुटाया है? जानिए
Register For Event
विज्ञापन
आवारापन-2 और 'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर सरपट दौड़ रही है। यह उनके करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। वहीं, इसी के साथ सनी देओल की 'बंटवारा 1947' भी 16 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'आवारापन' के आगे 'बंटवारा' बेदम दिख रही है। जानिए आज छठे दिन किसने कितने कमाए?

विज्ञापन


Awarapan 2 movie review: बस नाम का ही आवारापन? या पहले भाग से भी बेहतर है ‘आवारापन 2’?

फिल्म 'आवारापन 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan
'आवारापन 2' ने कितना कलेक्शन किया?
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'आवारापन' की सीक्वल के तौर पर आई 'आवारापन 2' ओपनिंग डे से ही अपना दबदबा बनाए हुए है। इसने पहले दिन डबल डिजिट में कमाई करके खाता खोला।
  • 'आवारापन 2' ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
  • दूसरे दिन शनिवार को 15 अगस्त की छुट्टी का लाभ लेते हुए फिल्म ने 33.75 करोड़ रुपये कमाए। 
  • तीसरे दिन रविवार को कलेक्शन 26 करोड़ रुपये रहा था। 
  • चौथे दिन सोमवार को वीकडे की शुरुआत के बाद इसकी कमाई में गिरावट आई।
  • चौथा दिन इस फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की। 
  • वहीं, कल पांचवें दिन कलेक्शन में मामूली इजाफा देखा गया
  • बीते दिन इस फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये कमाए।
  • आज बुधवार को छठे दिन इस फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
  • फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 107.50 करोड़ रुपये हो चुका है।

'बंटवारा 1947' - फोटो : सोशल मीडिया
'बंटवारा 1947' ने कितना कलेक्शन किया?
सनी देओल, शबाना आजमी, करण देओल, प्रीति जिंटा और अली फजल जैसे सितारों से सजी फिल्म 'बंटवारा 1947' से बहुत उम्मीदें थीं। मगर, इस फिल्म की कमाई का आलम यह है कि अभी तक यह टोटल 50 करोड़ रुपये भी नहीं जुटा पाई है।
  • 14 अगस्त को ओपनिंग डे पर फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे दिन 15 अगस्त की छुट्टी में 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
  • सोमवार को चौथे दिन दो करोड़ रुपये और बीते दिन मंगलवार को कमाई 2.25 करोड़ रुपये रही।
  • आज छठे दिन इस फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन सिर्फ 32.15 करोड़ रुपये हुआ है।
  • इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, वहीं आमिर खान ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन

आवारापन-2 - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान हाशमी की सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'आवारापन 2'
फिल्म 'आवारापन 2' इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन चुकी है। इसने उनकी कई हिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। इमरान हाशमी के अलावा दिशा पटानी और शबाना आजमी भी फिल्म में अहम किरदारों में हैं। इसकी कहानी 2007 में रिलीज हुई फिल्म के पहले भाग से ही आगे बढ़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें