संयुक्त पुलिस आयुक्त ने दिया जांच का भरोसा
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुंबई यूथ कांग्रेस के एक डेलीगेशन ने संयुक्त पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) मनोज शर्मा से मुलाकात की और FIR और रिया अहीर के खिलाफ के ऑनलाइन शोषण के बारे में चिंता जताई।
यूथ कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, मनोज शर्मा ने भरोसा दिलाया कि FIR वापस लेने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। पुलिस रिया अहीर को धमकी भरे मैसेज भेजने वाले लोगों की जांच करेगी।
रिया अहीर ने क्या कहा?
मीटिंग के बाद रिया अहीर ने कहा कि विरोध के बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियां और धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
रिया के साथ मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय गए प्रतिनिधिमंडल में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हरगुन सिंह और मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष जीनत शबरीन शामिल थीं।
जमकर वायरल हुई थी पुलिस वैन रोकने वाली रिया की तस्वीर
हरगुन सिंह ने FIR वापस लेने में देरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रोटेस्ट में शामिल स्टूडेंट्स के खिलाफ केस वापस लेने का नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है। वहीं, रिया अहीर ने बताया कि प्रोटेस्ट में शामिल 19 साल की मुस्कान को भी सोशल मीडिया पर इसी तरह के आपत्तिजनक कमेंट्स और धमकियों का सामना करना पड़ रहा था।
बता दें कि 22 जुलाई को दादर के शिवाजी पार्क में प्रोटेस्ट की एक वायरल तस्वीर में रिया अहीर को हिरासत में लिए गए युवा प्रोटेस्टर्स को ले जा रही एक पुलिस वैन के सामने खड़ा देखा गया था। यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।