फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET SS 2025: आज जारी होगी सिटी स्लिप, जानें परीक्षा तिथि, फटाफट इस लिंक से करें डाउनलोड

Fri, 12 Dec 2025 02:25 PM IST
जागृति एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NBEMS 2025 : आज यानी की 12 दिसंबर को नीट एसएस परीक्षा की सिटी स्लिप जारी करेगा। इसके बाद उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा सेंटर देख सकेंगे। जानें सिटी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया...
 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज आज 12 दिसंबर 2025 को नीट सुपर स्पेसिलिटी एग्जाम (NEET SS 2025) के लिए एडवांस परीक्षा शहर जानकारी स्लिप जारी करेगा। अभ्यर्थी एनबीईएमएस की अधिकारिक वेबसाइटों nbe.edu.in और natboard.edu.in पर जाकर सिटी स्लिप देख सकेंगे। इससे उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा किस शहर में होगी इसका पता चलेगा। 

विज्ञापन


कब होगी NEET SS परीक्षा?
NEET SS Exam 2025 की परीक्षाएं 26 और 27 दिसंबर 2025 को आयोजित ही जाएंगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में देशभर के परीक्षा केंद्रों पर होगी। 

ये भी पढ़े: ICSI CS December Admit Card: आईसीएसआई सीएस दिसंबर के लिए प्रवेश पत्र जारी, 22 दिसंबर से होगी परीक्षा
विज्ञापन


परीक्षा पैटर्न: कैसे होगा प्रश्न पत्र?
एनबीईएमएस ने नीट एसएस 2025 के लिए परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न हाेंगे। जिसके लिए परीक्षार्थियों को 150 मिनट यानी की दो घंटे 30 मिनट दिए जाएंगे। 

प्रश्न पत्र तीन भागों में बंटा होगा । भाग ए यानी की सेक्शन ए में 50 प्रश्न के लिए 50 मिनट का समय दिया जाएगा। सेक्शन बी और सेक्शन सी के लिए भी 50-50 प्रश्न होंगे। इनके लिए भी इतना ही (50-50) समय मिलेगा। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय हाेंगे। साथ ही नेगेटिव मार्किंग भी होगी। यानी की सही उत्तर पर +4 अंक और गलत पर 25 प्रतिशत नेगेटिव मार्किंग। 

विज्ञापन

एडिट विंडो आज से खुली

NBEMS आज से एडिट विंडो भी सक्रिय कर रहा है। इसके सुधार की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2025 हैं। इस तारीख तक उम्मीदवार अपनी फोटो, सिग्नेचर और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों में जरूरी सुधार कर सकेंगे। 

ये भी पढ़े: NIFT: निफ्ट में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, आठ फरवरी को होगा एग्जाम, 100 शहरों में बनेंगे परीक्षा केंद्र
NEET SS 2025 सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले NBEMS की वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं।
  • NEET SS 2025 सेक्शन में जाएं।
  • City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
  • सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • डाउनलोड करें और इसकी एक प्रिंट कॉपी अपने पास रखें।
जरूरी बात
सिटी स्लिप सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी देती है। इसका एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। परीक्षा के दिन निर्धारित समय से पहले पहुंचे और अधिकारिक अपडेट केवल एनबीईएमएस की वेबसाइटों पर ही देखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें