फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSI CS December Admit Card: आईसीएसआई सीएस दिसंबर के लिए प्रवेश पत्र जारी, 22 दिसंबर से होगी परीक्षा

Fri, 12 Dec 2025 01:07 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICSI CS December Admit Card Out:  इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने दिसंबर 2025 सत्र के लिए कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार 22 दिसंबर से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
Register For Event
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICSI CS December Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने दिसंबर 2025 में होने वाली कंपनी सेक्रेटरी (CS) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम के छात्र अब ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। संस्था ने सभी परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे अपने एडमिट कार्ड को ध्यान से जांच लें और परीक्षा दिवस पर इसे अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

विज्ञापन


दिसंबर सत्र की CS परीक्षाएं 22 दिसंबर 2025 से 29 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र, समय और निर्देशों से संबंधित विवरण पहले ही देख लें ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो।

एडमिट कार्ड पर इन विवरणों को जरूर चेक कर लें

ICSI ने कहा है, कि सीएस दिसंबर परीक्षा का एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा, इसलिए उम्मीदवार इसे जल्द से जल्द ऑनलाइन डाउनलोड कर लें। डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड का प्रिंट निकालें और उसमें दी गई सभी जानकारी - जैसे आपका नाम, फोटो, साइन, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा की तारीख और समय ध्यान से चेक करें, ताकि आगे कोई दिक्कत न हो।


परीक्षा में जाने से पहले एडमिट कार्ड के साथ दिए गए जरूरी निर्देश भी ध्यान से पढ़ लें। अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती मिलती है या आपको कोई सवाल है, तो तुरंत ICSI को ईमेल करें: enroll@icsi.edu। 
 
विज्ञापन

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध ICSI CS दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें