असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड (ASSEB) ने वर्ष 2027 की हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) और हायर सेकेंडरी (HS) परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 26 मार्च 2027 तक चलेंगी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी।
कितने बजे से होंगी परीक्षाएं?
असम बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय इस प्रकार है:
- सुबह की पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- दोपहर की पाली: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
कब होंगी 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं?
बोर्ड के जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 27 जनवरी से 2 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, कक्षा 12वीं के कौशल विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम अंकों के आधार पर अलग-अलग रखा गया है।
- 50 अंक वाले विषय: 18 से 24 जनवरी 2027 तक
- 30 अंक वाले विषय: 27 से 30 जनवरी 2027 तक
दोनों कक्षाओं की डेटशीट पीडीएफ यहां देखें:
Assam HSLC 2027 Exam Date Sheet - PDF
Assam HS Exam 2027 Date Sheet - PDF
कहां से डाउनलोड करें असम बोर्ड की डेटशीट?
छात्र असम बोर्ड की 10वीं और 12वीं की विषयवार डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। डेटशीट में विषयवार परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारियां दी गई हैं। इसके लिए छात्र इन वेबसाइटों पर जा सकते हैं:
- site.sebaonline.org
- ahsec.assam.gov.in
छात्रों को सलाह है कि परीक्षा की तैयारी के साथ अपनी विषयवार परीक्षा तिथियों और समय की भी जांच कर लें।