Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KSEAB 1st PUC Time Table 2027 Released, Check Subject-Wise Exam Dates

केएसईएबी: कर्नाटक प्रथम पीयूसी की डेटशीट जारी, 10 फरवरी से होगी परीक्षा, देखें विषयवार पूरा कार्यक्रम

Thu, 19 Nov 2026 01:07 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 19 Nov 2026 01:07 PM IST
सार
Register For Event

कर्नाटक स्कूल परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड ने 11वीं कक्षा यानी प्रथम पीयूसी की वार्षिक परीक्षा 2027 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 10 से 23 फरवरी तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगी।
 

विज्ञापन
KSEAB 1st PUC Time Table 2027 Released, Check Subject-Wise Exam Dates
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

कर्नाटक में 11वीं कक्षा यानी प्रथम पीयूसी के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। कर्नाटक स्कूल परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड (केएसईएबी) ने वर्ष 2027 की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी समय-सारणी के अनुसार, प्रथम पीयूसी की परीक्षाएं 10 फरवरी 2027 से शुरू होंगी और 23 फरवरी 2027 तक चलेंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विषयवार परीक्षा की तारीखें देख सकते हैं। परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। इनका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

किस विषय की परीक्षा किस तारीख को होगी?

बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम में सभी विषयों की परीक्षा तारीखें दी गई हैं। विद्यार्थियों को अपने चुने हुए विषयों के अनुसार समय-सारणी देखनी चाहिए। कर्नाटक प्रथम पीयूसी परीक्षा 2027 का विषयवार कार्यक्रम:

विज्ञापन
तारीख विषय
10 फरवरी 2027 कन्नड़, अरबी
11 फरवरी 2027 हिंदी
12 फरवरी 2027 अंग्रेजी
13 फरवरी 2027 तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी, उर्दू, संस्कृत, फ्रेंच, हिंदुस्तानी संगीत और व्यावसायिक विषय
14 फरवरी 2027 अवकाश
15 फरवरी 2027 भूगोल, भौतिक विज्ञान
16 फरवरी 2027 इतिहास, कंप्यूटर विज्ञान
17 फरवरी 2027 रसायन विज्ञान, आधारभूत गणित
18 फरवरी 2027 व्यवसाय अध्ययन, मनोविज्ञान, शिक्षा
19 फरवरी 2027 समाजशास्त्र, गणित, गृह विज्ञान
20 फरवरी 2027 अर्थशास्त्र, भूविज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स
21 फरवरी 2027 अवकाश
22 फरवरी 2027 राजनीति विज्ञान, सांख्यिकी, जीव विज्ञान
23 फरवरी 2027 वैकल्पिक कन्नड़, तर्कशास्त्र, लेखाशास्त्र
 

13 फरवरी को किन विषयों की परीक्षा होगी?

13 फरवरी 2027 को कई भाषाओं के साथ संगीत और व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इस दिन होने वाले विषयों में शामिल हैं:

विज्ञापन
विज्ञापन
  • तमिल
  • तेलुगु
  • मलयालम
  • मराठी
  • उर्दू
  • संस्कृत
  • फ्रेंच
  • हिंदुस्तानी संगीत
  • व्यावसायिक विषय

विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने चुने हुए विषयों की तारीख ध्यान से जांच लें, ताकि परीक्षा को लेकर कोई भ्रम न रहे।

कर्नाटक प्रथम पीयूसी का टाइम टेबल कैसे डाउनलोड करें?

विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें।

  1. सबसे पहले केएसईएबी की आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध नवीनतम सूचनाएं या परीक्षा अनुभाग खोलें।
  3. कर्नाटक प्रथम पीयूसी परीक्षा समय-सारणी 2027 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब परीक्षा कार्यक्रम की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed