फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: चैतर वसावा की सजा के खिलाफ आंदोलन करेगी आप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुजरात के डेडियापाड़ा से विधायक चैतर वसावा को मारपीट के एक मामले में सात वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने राज्यभर में व्यापक आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी के गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने बुधवार को बताया कि 26 जून से तीन चरणों में प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत जिला, विधानसभा और वार्ड स्तर पर समर्थन मार्च निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में गोपाल राय ने आरोप लगाया कि गुजरात में विपक्षी नेताओं के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि चैतर वसावा को कथित झूठे मामले में सजा दिलाई गई है, जबकि सत्ता पक्ष से जुड़े नेताओं को राहत दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में हार्दिक पटेल के खिलाफ दर्ज देशद्रोह का मामला वापस लिया गया, जबकि चैतर वसावा को सात वर्ष की सजा सुनाई गई। गोपाल राय ने कहा कि चैतर वसावा आदिवासी समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन और सम्मान की लड़ाई लड़ते रहे हैं। इसी कारण उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वसावा की पत्नी को 17 दिन के नवजात शिशु के साथ जेल जाना पड़ा, जो संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर राज्यव्यापी जन आंदोलन का ऐलान किया है। 26 जून को गुजरात के सभी जिलों में, 28 जून को सभी 182 विधानसभा क्षेत्रों में और 30 जून को वार्डों और जिला पंचायत क्षेत्रों में समर्थन मार्च आयोजित किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें