फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: आईसीएआई के इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित, डोंबिवली के शार्दूल ऑल इंडिया टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
शार्दूल ने 88.50 फीसदी अंक प्राप्त किए, तीनों टॉपर लड़के
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंसी ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मई 2026 में हुई इंटरमीडिएट स्तर की (आईपीसी) परीक्षा के नतीजे बुधवार शाम घोषित कर दिए। नतीजों में डोंबिवली के शार्दूल शेखर ने 88.50 फीसदी अंकों के साथ ऑल इंडिया टॉप किया है, उन्हें 600 में से 531 अंक प्राप्त हुए हैं। तीनों टॉपर लड़के हैं। कोच्चि के अभिनव सतहीश ने 88.33 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 600 में 530 अंक मिले हैं। तीसरा स्थान मुंबई के तीर्थ जैन का रहा है। उन्हें 600 में से 519 अंक मिले हैं। उनका पास प्रतिशत 86.50 फीसदी रहा है।

नतीजों के मुताबिक, ग्रुप-1 की परीक्षा में 91,237 परीक्षार्थी बैठे थे, जिसमें से 9,350 ने परीक्षा पास की है। इनका पास प्रतिशत 10.25 फीसदी रहा है जबकि ग्रुप-2 स्तर की परीक्षा 64,381 छात्रों ने दी थी, जिसमें से 10,372 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इनका पास प्रतिशत 16.11 फीसदी रहा है। दोनों ग्रुप (बोथ ग्रुप) के लिए 33,304 छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिसमें से 2,820 सफल रहे हैं। इनका पास प्रतिशत 8.47 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट और अंकों की जानकारी आईसीएआई ने अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। छात्र पंजीकरण नंबर के साथ अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। मई 2026 में आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 1,53,862 उम्मीदवार शामिल हुए थे और भारत व विदेश में 611 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंसी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रसन्ना कुमार डी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि मैं उन सभी छात्रों को दिल से बधाई देता हूं जिन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें