फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़: घर में बना रखा था अड्डा, मास्टरमाइंड और सॉफ्टवेयर डेवलपर समेत 31 अरोपी पकड़े

Fri, 21 Aug 2026 07:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

Betting and Gambling Network Busted: दिल्ली पुलिस ने एक संगठित और तकनीक आधारित सट्टा-जुआ नेटवर्क का खुलासा करते हुए 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 8.92 लाख रुपये नकद, सात लैपटॉप, 38 स्मार्टफोन और जंत्री सट्टा सॉफ्टवेयर बरामद किया है।
Register For Event
विज्ञापन
सट्टा-जुआ नेटवर्क का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी उत्तर जिला पुलिस ने संगठित और तकनीक आधारित सट्टा-जुआ नेटवर्क का खुलासा करते हुए 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मास्टरमाइंड, जुआ अड्डे का संचालक व मकान मालिक, जंत्री सट्टा सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा ऑपरेटर, फंड हैंडलर, सॉफ्टवेयर बनाने वाला और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन


घर में बना रखा था सट्टेबाजी का अड्डा
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 8.92 लाख रुपये नकद, सात लैपटॉप, 38 मोबाइल फोन और जंत्री सट्टा सॉफ्टवेयर समेत कई सामान बरामद किए हैं। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि 9 अगस्त को एंटी-नारकोटिक्स सेल को मुकुंदपुर इलाके में एक मकान से संगठित तरीके से सट्टा-जुआ अड्डा चलाए जाने की जानकारी मिली। 

 

पुलिस ने मौके से 22 जुआरियों को पकड़ा
सूचना पर निरीक्षक गौरव चौधरी के नेतृत्व में टीम ने छापा मारकर मौके से 22 जुआरियों को पकड़ा। उनके पास से 6.29 लाख रुपये बरामद हुए और गिराेह के बारे में पता चला।नेटवर्क में अलग-अलग लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई थी। कोई डेटा एंट्री करता था तो कोई पैसों का हिसाब और लेन-देन संभालता था। कुछ आरोपी सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने, कलेक्शन और व्हाट्सएप के जरिए सट्टे की जानकारी आगे पहुंचाने का काम करते थे। 

मास्टरमाइंड और अड्डे का संचालक गिरफ्तार
पुलिस ने 12 अगस्त को मुख्य संचालक रंजीत और परिसर मुहैया कराने वाले रमेश कुमार को गिरफ्तार किया। इसके बाद 18 अगस्त को चार अन्य आरोपियों डेटा एंट्री ऑपरेटर प्रमोद कुमार, फंड हैंडलर विपिन कुमार जैन, सॉफ्टवेयर डिप्लॉयर खेमचंद उर्फ मोनू और जंत्री सट्टा सॉफ्टवेयर बनाने वाला राहुल दिलवालिया को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पांच लैपटॉप और पांच स्मार्टफोन बरामद हुए।
विज्ञापन

गली दिसावर से दिल्ली बाजार तक कनेक्शन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि सट्टा नेटवर्क के तार गली दिसावर, फरीदाबाद, गाजियाबाद और दिल्ली बाजार से जुड़े हुए हैं। 20 अगस्त को पुलिस ने अमित, राहुल कुमार और नानक साहू को पकड़ा। नानक साहू के ठिकाने से पुलिस ने 2.62 लाख रुपये, एक लैपटॉप, तीन महंगे फोन और स्कूटी बरामद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें