ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने रविवार को गोपनीय सूचना के आधार पर एक बदमाश को परी चौक मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद की गई है। आरोपी की पहचान हिमांशु निवासी बुराडी दिल्ली के रूप में हुई है। दरअसल परी चौक मेट्रो स्टेशन पर रविवार को सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से पिस्टल और मैगजीन बरामद होने से हड़कंप मच गया था। स्टेशन पर एक्सबीआईएस मशीन पर ड्यूटी कर रहे एसएसएफ (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) जवान ने बैग की स्कैनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु देखी थी। तुरंत सतर्कता दिखाते हुए एसएसएफ कर्मियों ने यात्री को रोका और बैग की तलाशी ली थी। जिसमें एक पिस्टल और मैगजीन मिली थी। एसएसएफ द्वारा संबंधित यात्री को पिस्टल सहित पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। ब्यूरो