फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी का मेन गेट गिरा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रीन सोसाइटी में एक बार फिर बड़ा हादसा होने से टल गया। रविवार देर रात सोसाइटी का मुख्य गेट अचानक गिर गया। हादसे में एक शख्स बाल बाल बच गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि कई बार गेट में खराबी की शिकायत की गई थी। कुछ समय पहले गेट में एक ट्रॉली भी फंस गई थी। हादसे के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोग काफी नाराज हैं। एक मिनट 33 सेकेंड के वायरल वीडियो में एक शख्स गेट को बंद करता हुआ दिखाई दे रहा है। तभी गेट गिर जाता है। इसमें वह बाल बाल बच जाता है। एसीपी राकेश प्रताप सिंह का कहना है कि इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें