फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव में शुक्रवार की शाम लोटेंशन तार की चपेट में आने से सुमित (30) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी निवासी सुमित सबमर्सिबल लगाने का काम करता था। शुक्रवार की शाम फैजुल्लाहपुर गांव में सबमर्सिबल लगाने के लिए टेंपो से सामान उतार रहा था। लोहे की पाइप उतारते समय पैर गड्ढे में पड़ने से वो लड़खड़ा कर गिर गया। पाइप ऊपर से गुजर रहे एलटी तार से टकरा गई और करंट लगने से वो बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों और साथ अन्य लोग आनन फानन में सीएचसी कोपागंज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने बताया कि पाइप उतारने के दौरान करंट लगने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें