कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से घास लेकर आ रही दो चचेरी बहनों से दूसरे समुदाय के आरोपी ने छेड़छाड़ की। खेत में खींचने का प्रयास किया। युवतियों की चीख-पुकार सुनकर लोगों ने उन्हें बचाया। परिजन की तहरीर पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी चचेरी बहन के साथ शुक्रवार की दोपहर खेत से घास लेने गई थी। घर वापस लौटते वक्त गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने उनका रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि दुष्कर्म करने के लिए खेत में खींचकर ले जाने लगा। उनकी चीख-पुकार सुनकर गांव के ही कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों बहनों को आरोपी की चंगुल से बचाया। उनका आरोप है कि आरोपी दबंग किस्म का है। उसकेेे खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि पिता की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। गांव में दबिश दी गई है।