नोएडा (संवाद)। वीर कुंवर सिंह संस्थान की ओर से सेक्टर-62 के सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन में बृहस्पतिवार को हवन और शस्त्र पूजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक पंकज सिंह, एमिटी विश्वविद्यालय के निदेशक आनंद कुमार चौहान और पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह को तलवार भेंट और पगड़ी पहना कर स्वागत किया। संस्थान के अध्यक्ष प्रेम सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष मानसिंह चौहान, उपाध्यक्ष करतार सिंह चौहान, महासचिव ठा एमपी सिंह और कोषाध्यक्ष राकेश चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया।