दादरी (संवाद)। नगर पालिका परिषद ने बृहस्पतिवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पंडित लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित की गई। स्वच्छ स्कूल मिशन शक्ति फेज-5 में नारी शक्ति सम्मान, स्वच्छ घर प्रतियोगिता, 156 घंटे महासफाई अभियान में अच्छा कार्य करने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के चेयरपर्सन गीता पंडित, अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता और सभासद गण उपस्थित रहे। एनटीपीसी दादरी में स्वच्छता रैली निकाली गई।