फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दूसरे दिन श्रद्धा जोशी और इरा गौर ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर- 70 स्थित सफायर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 गर्ल्स स्विमिंग चैंपियनशिप के शुक्रवार को तैराकों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में कुल 22 स्पर्धाएं हुईं। अंडर-14 वर्ग में 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में सेंट थेरेसा स्कूल काठगोदाम, नैनीताल की श्रद्धा जोशी ने स्वर्ण पदक जीता। लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की माहिरा तवेथिया दूसरे तथा जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की आध्या दिसवार तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 वर्ग में 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक मुकाबले में खेतान पब्लिक स्कूल साहिबाबाद, गाजियाबाद की इरा गौर ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोएडा की शार्वी वर्मा दूसरे और शिव नादर स्कूल, नोएडा की शिव्या मोदी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों के तहत 400 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 50 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर बैकस्ट्रोक, 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले और 200 मीटर बटरफ्लाई सहित कुल 22 इवेंट्स के मुकाबले आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें