यमुना सिटी। जेवर-टप्पल रोड पर शुक्रवार को जलभराव दूर करने के लिए जेसीबी से मिट्टी डाली गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। व्यापारी जयवीर सिंह ने बताया कि कई वर्षों से सड़क की हालत खराब है। हर बार जलभराव होने पर मिट्टी डाल दी जाती है, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं कराया जाता। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है। ब्यूरो