फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छह हजार बैंक खातों में डंप 22 करोड़ के दावेदार काेई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के विभिन्न बैंकों में छह हजार खाते ऐसे हैं, जिनमें 22 करोड़ रुपये लंबे समय से डंप हैं। इस धनराशि का कोई दावेदार नहीं है। किसी खाताधारक की मौत हो चुकी है तो कोई खाते में जमा राशि को भूल चुका है।
विज्ञापन

ऐसे खाते सबसे ज्यादा एसबीआई में हैं। इंडियन बैंक, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा में भी डंप राशि और ऐसे खातों (डेफ खाता) की बड़ी संख्या है। आरबीआई के निर्देश पर बैंक ऐसे खाताधारकों और डंप राशि के वारिसों की तलाश रहे हैं।
बैंकों में चालू और बचत खातों को नियमित ऑपरेट करना होता है। लंबे समय तक कोई लेन-देन न होने पर बैंक इन्हें पहले निष्क्रिय खाते में शामिल करता है और अगर दस साल तक कोई लेन-देन नहीं तो तो उसे डेफ (डीईएएफ) खाता घोषित कर उसमें जमा राशि को ब्लॉक कर दिया जाता है। बाद में इस धनराशि का कोई दावेदार न होना मानकर यह आरबीआई को ट्रांसफर कर दी जाती है।
विज्ञापन

सोनभद्र से करीब 22 करोड़ रुपये आरबीआई के डेफ खाते में जमा हैं। इस राशि को संबंधित खाताधारक तक पहुंचाने के लिए 100 दिन का विशेष अभियान शुरू किया गया है।
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ के तहत सभी बैंक अपने पास जमा धनराशि के दावेदारों को ढूंढ रहे हैं। कोई भी ऐसा व्यक्ति या संस्था अपने खाते या उसमें जमा धनराशि को भूल चुका है, वह संबंधित बैंक शाखाओं से संपर्क कर पैसा वापस पाने के लिए दावा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें