फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक व उसके भाई पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के रॉयल सिटी एक्सटेंशन कॉलोनी में दो भाइयों पर फावड़े व लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि धर्मपुरा खेड़ा के समीप रॉयल सिटी एन्क्लेव कॉलोनी में कोमल राठौर परिवार के साथ रहती हैं। 19 फरवरी को उनका देवर विशाल परचून की दुकान पर सामान लेने गया था। वहां पर कॉलोनी के ही तेजवीर सिंह गाली गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देने लगे। अपनी पत्नी व माता को बोलकर फावड़ा व लाठी डंडे मंगा लिया। विशाल सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना पाकर विशाल के भाई संदीप भी पहुंच गए और बचाव करने लगे। बचाव के दौरान संदीप के सिर में फावड़ा से हमला कर दिया। संदीप की हालत बिगड़ने पर सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल की पत्नी ने तेजवीर उसकी पत्नी व माता के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें