नोएडा। मंगरौली बांगर गांव में मंदिर की जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। मंदिर की सेवा से जुड़े शख्स ने एक प्रापर्टी डीलर पर चोरी छिपे काम कराने का आरोप लगाया है। कोतवाली एक्सप्रेस वे पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर 168 स्थित मंगरौली बांगर गांव में रहने वाले भीम सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि वह गांव में मंदिर की देखरेख करते हैं। उनके गांव में ही रहने वाला हरेंद्र प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करता है। आरोप है हरेंद्र ने मंदिर के बराबर वाली जमीन खरीद ली है। वह इस जमीन के आड़ में मंदिर की जमीन पर कब्जा करना चाह रहा है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो