फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

- साथी घायल, नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली के सरिता विहार निवासी नसीम और इरफान शुक्रवार को अपने काम से बाइक से नोएडा आए थे। दोनों शुक्रवार को एमिटी के सामने एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने नसीम (23) को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथी इरफान को इलाज एक अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने हादसे की जानकारी युवकों के परिजनों को दी। वे कुछ ही समय बाद नोएडा पहुंच गए। इस संबंध में परिजनों ने अभी तक शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। पुलिस की प्राथमिकी जांच में पता चला है कि युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों युवक घायल हुए थे। कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटनास्थल पर हेलमेट मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें