फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिटी बसों की राह में रोड़ा बन रहे ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी बसों की राह में रोड़ा बन रहे ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा
विज्ञापन

प्रमुख चौराहों और बस स्टॉप पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहन लगा रहे जाम, यात्रियों को हो रही परेशानी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। हालांकि शहर के प्रमुख चौराहों और बस स्टॉप के आसपास अव्यवस्थित ढंग से खड़े ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा इस व्यवस्था में बाधा बनते जा रहे हैं।
इनके कारण न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि सिटी बसों के संचालन पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। गौड़ चौक, परी चौक, सूरजपुर घंटा चौक, कुलेसरा, हल्दौनी और जगत फार्म मार्ग जैसे व्यस्त इलाकों में यह समस्या सबसे अधिक देखने को मिलती है। इन स्थानों पर ऑटो और ई-रिक्शा चालक सवारी बैठाने के लिए सड़क किनारे या बस स्टॉप के ठीक सामने वाहन खड़े कर देते हैं। इससे सिटी बसों को निर्धारित स्थान पर रुकने में कठिनाई होती है और यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। यात्री विकास सिंह ने बताया कि परी चौक पर ऑटो और ई-रिक्शा चालक सवारी के इंतजार में लंबे समय तक सड़क पर ही वाहन खड़े रखते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। व्यस्त समय में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

यात्री अनुज सिंह ने बताया कि कई बार बसें स्टॉप तक पहुंच ही नहीं पातीं कि ऑटो, टेंपो चालक उसे घेरकर खड़े हो जाते हैं। इससे यात्रियों को सड़क पर ही चढ़ना-उतरना पड़ता है। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। वहीं बस चालक विनीत सिंह ने बताया कि ऑटो चालकों की मनमानी के कारण बसों को पर्याप्त सवारी नहीं मिल पाती हैं, जिससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था प्रभावित होती है। वहीं ऑटो चालक सुधीर कुमार ने बताया कि ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा के लिए निर्धारित स्टैंड का अभाव है। शहर के अधिकांश प्रमुख स्थानों पर इनके लिए अलग से पार्किंग या स्टैंड की व्यवस्था नहीं होने के कारण चालक अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी वाहन खड़ा कर लेते हैं। वहीं ई-रिक्शा चालक आनंद कुमार ने बताया कि ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा के लिए निर्धारित स्टैंड विकसित किए जाएं।
विज्ञापन

वर्जन
इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सुचारू रूप से करने के लिए सभी यातायातकर्मियों को अवैध जमावड़े हटाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या न हो। -अभय कुमार मिश्र, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें