ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। आमका गांव निवासी दुर्गेश कुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका अपने पति हेमेन्दर सिंह से पारिवारिक विवाद चल रहा है। बीती 15 मई 2026 को उसका पति घर के बाहर आया और उसके साथ तथा उसके पिता के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। वहीं कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो