फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साइड न देने पर कार चालक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शराब के नशे में धुत्त तीन युवकों ने ओवरटेक कर साइड नहीं देने के आरोप में कार चालक की पिटाई कर दी। सेक्टर-62 में हुई इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। उत्तम नगर दिल्ली निवासी अर्पण तिवारी ने पुलिस से शिकायत की है कि वह मंगलवार सुबह 4 बजे काम खत्म कर कार से घर को जा रहे थे। तभी रास्ते में भूटानी साइबर पार्क सेक्टर 62 के पास पीछे से एक कार आई और डिपर के साथ तेजी से हॉर्न बजाने लगी। पीड़ित ने उसे साइड दिया और आगे आकर कार ओवरटेक कर रुक गई। उसमें से तीन लोग निकले और उनके साथ मारपीट कर दांत तोड़ दिया। कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार का कहना है कि कार सवार आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें