नोएडा (संवाद)। सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में बीटेक कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित विभिन्न इंजीनियरिंग कार्यक्रमों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 150 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित कंपनियां परिसर में प्रतिभाग करने पहुंचीं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार 90% से अधिक छात्र प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयनित हुए। एआई विभाग के कोऑर्डिनेटर जितेंद्र जॉर्डन ने कहा कि विद्यार्थियों को उद्योग मानकों के अनुरूप तैयार करने पर भी ध्यान दिया जाता है।