फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कवच प्रशिक्षण में 100 शिक्षकों को मिला छात्र सुरक्षा का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में आयोजित तीन दिवसीय जनपद स्तरीय कवच (सुरक्षा एवं संरक्षा) प्रशिक्षण-2026 का पहला बैच संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के 100 शिक्षकों ने भाग लिया। डायट प्राचार्य अर्चना गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में सुरक्षित, भयमुक्त और स्वच्छ वातावरण तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, छात्र सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और साइबर सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों ने व्यावहारिक जानकारी दी। समापन पर सभी प्रतिभागियों से फीडबैक लेकर उन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें