फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच बजे ही छा गया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर, दनकौर, रबूपुरा और बिलासपुर में बुधवार दोपहर करीब 5 घंटे तक रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। शाम होते-होते आसमान में काले घने बादल छा गए और पांच बजे ही अंधेरा हो गया।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश खरीफ की फसलों के लिए फायदेमंद है। इन दिनों खेतों में धान और सब्जियां बोने का काम चल रहा है। बारिश होने से धान को फायदा मिलने के साथ ही सबसे ज्यादा फायदा सब्जी उगाने वाले किसानों को होगा।
प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
प्रशासन ने ग्रामीणों और किसानों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान वह खेतों में जाने से बचें। बारिश के दौरान हरे पेड़ के नीचे खड़े होने के बजाय किसी पक्के मकान या छत के नीचे ही आसरा लें। प्राकृतिक बिजली गिरने के कारण बारिश के दिनों में अक्सर हादसे हो जाते हैं और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें