फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अगले हफ्ते से खुल जाएगा मालिबू टाउन का क्लब हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर 47 स्थित टाउनशिप मालिबू टाउन का क्लब हाउस अगले हफ्ते से लोगों के लिए खुल जाएगा। निवासी पिछले दो साल से क्लब हाउस के खुलने का इंतजार कर रहे थे। मालिबू आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष विजय शिवनाथ ने बताया कि बृहस्पतिवार को वरिष्ठ नगर योजनाकार (एसटीपी) रेणुका सिंह के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें निवासी प्रतिनिधियों और इलाके के निगम पार्षद कुलदीप यादव ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक का उद्देश्य लगभग दो वर्षों से सील पड़े मालिबू क्लब के लिए ऑक्युपेशन सर्टिफिकेट (ओसी) जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाना था। मालिबू एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड (एमईपीएल) द्वारा क्लब के लिए ओसी का आवेदन जनवरी 2026 के अंत में प्रस्तुत किया गया था। आरडब्न्ल्यूए अध्यक्ष ने बताया कि सभी औपचारिकताएं और आवश्यक स्वीकृतियां अब पूर्ण हो चुकी हैं। एसटीपी द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुसार, क्लब का ऑक्युपेशन सर्टिफिकेट आगामी सोमवार तक जारी होने की संभावना है। निर्देशानुसार एमईपीएल ने पिछले सप्ताह लंबित दस्तावेज़ एवं भुगतान पूर्ण कर दिए हैं। साथ ही, डीटीपी द्वारा पूर्व में बताई गई कमियों (जिनके कारण क्लब को सील किया गया था) को भी अब ठीक कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें