फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-10ए में एचएसवीपी ने अवैध कब्जा हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण की जमीन पर किया गया था कब्जा, सेक्टर में लगे अवैध गेट भी तोड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम ने मंगलवार को सेक्टर-10ए में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने मंगलवार को प्राधिकरण की जमीन से कब्जा हटाया। इसके अलावा सेक्टर पर लगे अवैध रूप से बनाए छह गेट भी तोड़ दिए। इस दौरान सेक्टर-10ए थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

एचएसवीपी के एसडीओ (सर्वे) अजमेर सिंह के अनुसार, सेक्टर में एक मकान के साथ अतिरिक्त जमीन पर कब्जा किया गया था। वहीं, रोड पर लगे गेट लगातार बंद रहते थे, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। प्रवर्तन शाखा की टीम ने दो जेसीबी मशीनों की मदद से सभी अवैध गेट हटाए। जेई ललित हंस ने बताया कि इन गेटों के कारण आम लोगों की आवाजाही में दिक्कत हो रही थी। अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा अवैध कब्जा करने पर सख्त पुलिस कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले एचएसवीपी ने दो दिन पहले मुनादी कर लोगों को स्वयं गेट और कब्जे हटाने का निर्देश दिया था। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में उपमंडल अभियंता नरेश राणा, संजीव यादव, सतपाल हंस, बलविंदर व धर्मेंद्र शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
मनोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें