फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा लिख रहा है समृद्धि की एक नई परिभाषा : नायब सिंह सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शहीदों को किया नमन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। आज हरियाणा समृद्धि की एक नई परिभाषा लिख रहा है। मुख्यमंत्री ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला गुरुग्राम में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पहले उन्होंने वीर शहीदी स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने हरियाणा पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड तथा स्काउट्स सहित विभिन्न टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण किया और उन्हें सलामी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें गुरु द्रोण की नगरी गुरुग्राम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का गौरव प्राप्त हुआ है। आईटी, बीपीओ, स्टार्टअप्स और ऑटोमोबाइल उद्योगों का प्रमुख केंद्र बने गुरुग्राम की यह सफलता यहां के नागरिकों की कड़ी मेहनत और सहभागिता का परिणाम है, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने सभी गुरुग्रामवासियों को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को 11 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने के साथ 27 जनवरी को सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की। इसके अलावा सोहना, पटौदी और मानेसर में कार्यक्रमों का आयोजन किया।
विज्ञापन




आयोजन के सहभागी विभिन्न विजेताओं को किया सम्मानित

मार्च-पास्ट परेड में मधुबन से आई महिला पुलिस बल की टुकड़ी, गुरुग्राम पुलिस (पुरुष) तथा एनसीसी (गर्ल्स) की टुकड़ियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुशांत लोक सेक्टर-43 द्वारा प्रस्तुत हरियाणवी लोक नृत्य, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-4/7 द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य तथा राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्जुन नगर द्वारा प्रस्तुत शिवलीला तथा विभागीय झांकियों में ट्रैफिक पुलिस गुरुग्राम, जिला बागवानी विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन




विभिन्न झांकियों में दिखा गुरुग्राम का विकास व भविष्य का विजन
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, हरियाणवी संस्कृति व विकसित भारत की संकल्पना से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से परिपूर्ण बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सर्वप्रथम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्जुन नगर, गुरुग्राम के विद्यार्थियों द्वारा शिव लीला की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें