चालक पर 83,500 रुपये का था जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात पुलिस द्वारा नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत शुक्रवार को यातायात निरीक्षक लोकेश टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक फॉर्च्यूनर को रुकवाकर दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान कार पर विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित 10 चालान लंबित पाए गए, जिनकी कुल जुर्माना राशि 83,500 रुपये बकाया थी। लंबित चालानों में मुख्य रूप से ब्लैक फिल्म (ब्लैक फिल्म) का अवैध प्रयोग और बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के वाहन चलाना शामिल था।
यातायात पुलिस ने चालान लंबित होने एवं बकाया जुर्माना राशि का भुगतान न करने पर उक्त गाड़ी को इंपाउंड कर निर्धारित पार्किंग में खड़ा किया है। यातायात पुलिस गुरुग्राम ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें। समय पर अपने चालानों का भुगतान करें।