फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अजमेर के लिए गुरुग्राम होकर जाएगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती में लगे मेले के लिए रेलवे ने 24 दिसंबर से स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। इनमें आजमगढ़-अजमेर स्पेशल ट्रेन शामिल है, जो गुरुग्राम में ठहराव लेकर स्थानीय यात्रियों को अजमेर दर्शन की सुगम यात्रा प्रदान करेगी।
विज्ञापन




उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 05105 (आजमगढ़-अजमेर उर्स स्पेशल) 24 दिसंबर को शाम 5:30 बजे आजमगढ़ से चलेगी और अगले दिन 2:15 बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 05106 (अजमेर-आजमगढ़ स्पेशल) 26 दिसंबर को रात 9 बजे अजमेर से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 3:25 बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। इससे जिले के श्रद्धालुओं को दिल्ली या अन्य स्टेशनों की भागदौड़ से राहत मिलेगी। वे सीधे जिले से अजमेर की ओर प्रस्थान कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें