फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नववर्ष पर गुरुग्राम-महरौली रोड पर वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉल, नाइट क्लबों और पब-बार में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर पुलिस प्रशासन रूपरेखा बना रहा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नववर्ष पर शहर के मॉल, नाइट क्लबों और पब-बार में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर पुलिस प्रशासन रूपरेखा बना रहा है। 31 दिसंबर की शाम व रात को शहर में सुरक्षा पुख्ता की जाएगी। पुलिस ने शहर में आधा दर्जन ऐसे पॉइंट चिह्नित किए हैं, जहां 31 दिसंबर की रात को लोगों की भीड़ रहेगी। इनमें एमजी रोड, सेक्टर-29, सोहना रोड, गोल्फ कोर्स रोड, डीएलएफ, सुशांत लोक, पालम विहार स्थित होटल, बार, पब व रेस्तरां में होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस का फोकस रहेगा। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा 31 दिसंबर की शाम व रात को एमजी रोड को नो व्हीकल जोन बना दिया जाएगा।
नववर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भीड़ को देखते हुए संबंधित थानों की पुलिस के साथ ही अतिरिक्त करीब तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इनमें महिला पुलिसकर्मी व यातायात पुलिस के जवान शामिल रहेंगे। हर शॉपिंग मॉल में सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा। पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें होटल, पब, बार व रेस्तरां में निगरानी रखेंगी। बिना अनुमति शराब पिलाने, जुआ खेलने के साथ ही आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन



कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था होगी
31 दिसंबर को नाइट क्लब, पब, बार, रेस्तरां में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली मैदान के अलावा अन्य कई स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। यहां से प्रशासन की ओर से मुहैया करवाए जाने वाली बसें लोगों को एमजी रोड पर पहुंचाएंगी। वहीं, स्थानीय लोगों के लिए केवल सर्विस लेन चालू रखी जाएगी। वहीं, रोड पर आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्ट करके अन्य वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा।


सुरक्षा के मद्देनजर लगाए जाएंगे नाके

नववर्ष के जश्न को लेकर गुरुग्राम पुलिस द्वारा होमवर्क शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर गुरुग्राम के सभी बॉर्डर पर नाके लगाए जाएंगे, जिनमें आने-जाने वाहनों की जांच की जाएगी। इसके अलावा इफको चौक, साइबर हब, गोल्फ कोर्स रोड, शंकर चौक, फरीदाबाद रोड, सोहना रोड सहित अन्य सड़कों पर भी नाके लगाए जाएंगे।



सुरक्षा पर रहेगी पूरी निगरानी

पुलिस विभाग की ओर से नाइट क्लबों, पब, बार, रेस्तरां में सुरक्षा को लेकर पूरी निगरानी रहेगी। पुलिस ने सभी प्रतिष्ठानाें के संचालकों को सीसीटीवी कैमरे लगाने, एंट्री व एग्जिट की पर्याप्त व्यवस्था करने और पर्याप्त संख्या में बाउसंरों को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस टीमों के साथ ही एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों, डिस्पोजल टीम की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन



31 दिसंबर की रात को नाइट क्लबों, पब, बार व रेस्तरां में होने वाली भीड़ के मद्देनजर रूपरेखा तैयार की जा रही है। किन स्थानों पर नाकों व अतिरिक्त पुलिसबल की जरूरत है, इसी जानकारी संबंधित थानों से मांगी गई है। प्रतिष्ठानों के संचालकों को भी कार्यक्रमों के आयोजन संबंधी निर्देश दिए जा चुके हैं। कार्यक्रमों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से तुरंत निपटा जाएगा और संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. अर्पित जैन, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें