फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदोई ने की छेड़छाड़, ससुरालीजनों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीडऩ किया गया। नंदोई ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। ससुरालीजनों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने एसएसपी से शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। नगर के एक मोहल्ला निवासी पीडि़त विवाहिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब पांच साल पहले उसका निकाह गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के एक युवक के साथ हुआ था। निकाह में मायके पक्ष ने काफी दान दहेज भी दिया था, लेकिन ससुरालीजन दहेज में कार व नगदी की मांग कर रहे थे। मायके पक्ष के कई बार समझाने के बावजूद आरोपी उसका उत्पीडऩ करने लगे। पीडि़ता का आरोप है कि बीते दिनों ससुराल में उसको अकेला देखकर उसके नंदोई ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शौर शराबे पर पड़ोसियों को आते देखकर आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीडि़ता ने ससुरालीजनों को घटना के बारे में बताया तो उस पर ही आरोप लगाते हुए मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। पीडि़ता की शिकायत पर एसएसपी ने नगर पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें