फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की स्कूटी से लूट करने वाला एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने चोरी की स्कूटी से राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, स्कूटी, चार हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी के फरार साथी की तलाश कर रही है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया किशिप्रा सन सिटी चौकी क्षेत्र में चौकी इंचार्ज मंजू सिंह चेकिंग कर रही थीं। इस दौरान एक स्कूटी पर दो संदिग्ध आते दिखे। जो पुलिस को देखकर स्कूटी मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो पीछे बैठा आरोपी मौके से फरार हो गया। जबकि पुलिस ने एक आरोपी को स्कूटी समेत दबोच लिया। जांच में स्कूटी चोरी की निकली। तलाशी में आरोपी के पास से एक तमंचा और चार हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस आरोपी को थाने ले आई। पकड़ा गया आरोपी दीपक शर्मा निवासी हापुड़ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह राहगीरों से लूट की फिराक में घूम रहा था। पुलिस फरार साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें