नारनौल। सिटी थाना क्षेत्र में ताला तोड़कर घर से आठ हजार कैश व गहने चोरी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला दयानगर में सुभाष चंद्र परिवार के साथ किराए पर रहता है। 10 मार्च को पिता का देहांत होने पर गांव रोपड़ सराय परिवार के साथ चला गया था। बुधवार को बच्चों का सामान लेने कमरे पर आया तो ताला टूटा हुआ मिला। पीड़ित के अनुसार 8000 रूपये नगद और एक सोने की चेन, एक सोने का लॉकेट और चांदी की ब्रॉसलेट और कुछ सिक्के चांदी के नहीं मले। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।