फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक - जागरूकता के साथ ही छात्राओं को वितरित किए गए सैनेटरी पैड माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। लायंस क्लब अपराजिता की ओर से आर्य शिक्षा निकेतन स्कूल में छात्राओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान छात्राओं के बीच सैनेटरी पैड भी वितरित किया गया। इस दौरान डा. मोनिका अग्रवाल ने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए, टीन एज के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव के बारे में बताया। इसके साथ ही डा. स्वाती ने भी छात्राओं को विभिन्न महिला संबंधी बीमारियों की जानकारी दी और अपनी सेहत के प्रति हमेशा जागरूक रहने को कहा। डा. स्वाती ने कहा कि साफ-सफाई का ख्याल रखने से कई बीमारी दूर हो जाती हैं। इस मौके पर क्लब की पदाधिकारी अलका जैन एवं अन्य सदस्याएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें