फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एनसीआर के हुनरबाज' विजेताओं को मिला पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स कैसल सोसायटी में चार्म्स 58 हाई स्ट्रीट द्वारा आयोजित ‘एनसीआर के हुनरबाज' प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिसमें सब-जूनियर वर्ग (4-8 वर्ष) गायन में माधव मल्होत्रा प्रथम, प्रिशा मनचंदा द्वितीय व प्रणया लाल तृतीय स्थान, जूनियर वर्ग (8-16 वर्ष) में इहा प्रथम, वारिन कक्कर द्वितीय व निहारिका कनौजिया तृतीय स्थान, सीनियर वर्ग (16+ वर्ष) में पूजा रानी प्रथम, कीर्ति मौर्य द्वितीय व कृतिका नाहर मिश्रा एवं सोनिया शर्मा तृतीय स्थान को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा नृत्य सब-जूनियर वर्ग (4-8 वर्ष) में हरनूर प्रथम, जूनियर वर्ग (8-16 वर्ष) में अनन्या नेगी प्रथम,सीनियर वर्ग में अभिषेक बिष्ट प्रथम, इसी वर्ग में अंकिता घोष द्वितीय व बासुदेव बिस्वाल तृतीय सहित वादन संगीत सब-जूनियर वर्ग (4-8 वर्ष) में ध्वनि शर्मा प्रथम, सीनियर वर्ग में ध्रुव सिंह प्रथम को पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा चित्रकला में वेदिका केसवानी , निवांश पाल, बैनीत कौर, आएशा पांडा, वेधा साधना,जानवी खंडेलवाल,स्वाति शेरवाल, मुस्कान शर्मा सभी को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अजय सिंघल, अनीता सिंघल, संचित सिंघल, कानन, प्राकृति, अशोक ककरिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें