फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आहार,विहार और विचार से होगा स्वास्थ्य लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद ने "बिना दवाइयों के कैसे रहें स्वस्थ" विषय पर आर्य गोष्ठी का आनलाइन आयोजन किया। गोष्ठी में डॉ. सुनील आर्य ने कहा कि बिना भूख के भोजन या अधिक भोजन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि भूख से कम और समय पर भोजन करने के अलावा आहार,विहार,विचार पर ध्यान देकर स्वास्थ्य लाभ लिया जा सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि स्वस्थ मनुष्य के स्वास्थ्य की रक्षा करना तथा देश, काल,ऋतु प्रकृति के अनुसार उसके आहार-विहार का पालन करना आयुर्वेद प्राचीन काल से हमें सिखाता आ रहा है। देवेन्द्र गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए अच्छी मात्रा में शुद्ध वायु का ग्रहण करें जिसके लिए प्रतिदिन सैर करना चाहिए। आर्य नेत्री विमला आहूजा ने कहा कि कोई आदमी तभी अपने जीवन का पूरा आनन्द उठा सकता है,जब वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहे। इस अवसर पर आचार्य महेन्द्र भाई,आनन्द प्रकाश आर्य,डॉ रचना चावला,विजय हंस, अमीरचंद्र रखेजा,रामकुमार सिंह आर्य,अतुल सहगल,दुर्गेश आर्य, डी पी परमार,ललित बजाज, राजश्री यादव,उर्मिला आर्या, महेन्द्र प्रताप नागपाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें