नारनौल। ग्रीन टैक्स भरने में फर्जीवाड़ा कराने पर पुलिस ने तीन वाहन मालिकों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी ने टैक्स भरने के लिए फर्जी कागज विभाग को दिया था।
सिटी थाना पुलिस में दी शिकायत में खनन अधिकारी ने बताया कि रोहताश निवासी कुंज बिहार कॉलोनी कोटपूतली राजस्थान, प्रदीप कुमार निवासी गांव मंडलाना व सचिन यादव निवासी मानेसर गुरुग्राम के वाहन अवैध खनिज परिवहन करते हुए पकड़े गए थे, जो मुख्यालय द्वारा एनजीटी के आदेश के बाद छोड़े गए थे। इन वाहनों का अंतरिम ऑडिट किया गया था। जिसमें पाया गया कि आरोपी वाहन मालिक ने फर्जी कागज लगाकर टैक्स भरने में धांधली बरती। पर्यावरण क्षति पूर्ति राशि कम भरने के लिए फर्जी इनवाइस तैयार करवाकर कार्यालय में प्रस्तुत किया गया।