फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में सिर्फ दो शिकायतों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सदर तहसील में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम सदर की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में कुल १३ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम आशीष कुमार सिंह ने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों के समक्ष जो भी शिकायतें आएं उनका निर्धारित समय सीमा के अंदर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों की कुल १३ शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से २ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। इस मौके पर तहसीलदार सदर मलखान सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें