बुगरासी। कस्बे में दिव्यांग कैम्प कल 18 मार्च को लगेगा। कृष्णा फाउंडेशन द्वारा लगाए जा रहे दिव्यांग कैम्प में दिव्यांगों को सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता सहित निःशुल्क उपकरण आदि मिलने की पूर्ण जानकारी दी जाएगी। कृष्णा फाउंडेशन के सचिव डॉ. पुष्पेंद्र ने बताया कि कैम्प में दिव्यांगों के सर्टिफिकेट सहित उन्हें मिलने वाली सभी आर्थिक सहायता व निःशुल्क उपकरणों की जानकारी दी जाएगी। कैम्प डॉ. संतोष चौहान के क्लिनिक पर लगेगा।