फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश कांड: नहीं सुलझी मौत की गुत्थी, बिसरा किया प्रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात के गांव अल्लीपुर गिझोरी के युवक राकेश की मौत की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उलझी हुई है। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। जिसे लैब को भेजा जाएगा, लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। वहीं, मामले में अभी तक परिजनों की ओर से भी कोई तहरीर नहीं दी जा सकी है।  देहात कोतवाली के गांव अल्लीपुर गिझोरी निवासी बिजेंद्र कुमार के पुत्र राकेश (३०) का रविवार दोपहर पड़ोसी व उनके तीन बेटों से झगड़ा हुआ था। पड़ोसियों द्वारा राकेश की छोटी बहन को लेकर टिप्पणी की गई थी, उसी का विरोध करने राकेश अपनी बहन को लेकर आरोपी के घर गया था। पड़ोसियों ने मारपीट की तो राकेश ने भी एक युवक को पीट दिया था। इसके बाद पड़ोसी ने राकेश के खिलाफ कोतवाली देहात में तहरीर दे दी थी। तहरीर जाने के बाद पुलिस ने राकेश को थाने बुलाया लेकिन वह बाद में जाने की बात बोल कर गया नहीं था। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि, इसके बाद अचानक युवक राकेश गायब हो गया था और रविवार रात में उसका शव गांव के बाहर जंगल में मिला था। शव पर किसी भी तरह की उभरी चोट तो नहीं थी लेकिन शरीर से जहर सेवन जैसी गंध जरूर आ रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चिकित्सक ने किसी चोट का जिक्र नहीं किया और न ही मौत की वजह स्पष्ट हुई। इसलिए उसका बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। जिसे जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। परिजनों की ओर से तहरीर भी नहीं आई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें