फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Fire: एसी सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, धुंए में दम घुटने से बुजुर्ग की मौत, ढाई करोड़ का नुकसान

Sat, 09 May 2026 08:00 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सिहानी गेट थाना क्षेत्र के उदलनगर स्थित एयर कंडीशन सर्विस सेंटर में लगी आग के दौरान दो कार और पांच बाइक भी जल गई। हादसे के दौरान सर्विस सेंटर में 14 लोग मौजूद थे। सर्विस सेंटर के मालिक ओमकार तोमर ने बताया की करीब ढाई करोड रुपए का नुकसान हुआ है।
Register For Event
विज्ञापन
एसी सर्विस सेंटर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के पटेल नगर में घनी आबादी के बीच एयर कंडीशनर सर्विस सेंटर में शनिवार की सुबह तीन बजे आग लग गई। देखते ही देखते आपकी चपेट में तीन मंजिला भवन आ गया। इससे उठे छुएं में दम घुटने से एक वृद्ध की मौत हो गई।

विज्ञापन


सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि पटेलनगर स्थित प्लॉट संख्या 87 पर बने तीन मंजिला भवन में स्थित ओंकार तोमर के एसी सर्विस सेंटर में सुबह तीन बजे आग लगने की सूचना मिली। एयर कंडीशन के अंदर भरी जाने वाली गैस के सिलिंडर और कंप्रेसर में ब्लास्ट हुए। इन ब्लास्ट से 3 मंजिला बिल्डिंग में आग फैल गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने चार होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। 

तीनों तलों पर आग लगने के कारण जहरीला धुआं से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। आग़ पर काबू पाने के दौरान भवन के भूतल पर एक 80 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। जिनकी पहचान त्रिलोकी नाथ (80) निवासी पटेल नगर के रूप में हुई। संभावना जताई जा रही है कि धुएं में दम घुटने से वृद्ध की मौत हुई है। एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन


दो कार और पांच बाइक भी जली, ढाई करोड रुपये का नुकसान
सिहानी गेट थाना क्षेत्र के उदलनगर स्थित एयर कंडीशन सर्विस सेंटर में लगी आग के दौरान दो कार और पांच बाइक भी जल गई। हादसे के दौरान सर्विस सेंटर में 14 लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शी राकेश कुमार ने बताया की आग लगने के दौरान भवन का चैनल बंद था और ताला लगा था आग लगने से यहां काम करने वालों में भगदड़ मच गई। हथौड़े से गेट का ताला तोडा और सभी से कुशल बाहर आ गए। एसी में गैस रिफिलिंग करने वाले सिलेंडर एक के बाद एक फटते गए। गेट और खिड़कियों का कांच टूटकर दूर तक बिखरा। जिसकी चपेट में आकर राजू निवासी समस्तीपुर कांच लगने से घायल हो गए। बुजुर्ग त्रिलोकी नाथ अचानक बाहर से कुछ सामान लेने की लिए भवन में घुस गए। जहां जहरीले धुएं की चपेट में आकर बेहोश होकर गिर पड़े। दमकल विभाग ने दो घंटों में आग पर काबू पाया। आग शांत होने पर अंदर जाकर देखा तो त्रिलोकी नाथ का अधजला शव जमीन पर पड़ा मिला। उधर, सर्विस सेंटर के मालिक ओमकार तोमर ने बताया की करीब ढाई करोड रुपए का नुकसान हुआ है।

त्रिलोकीनाथ गांव चिरौड़ी, थाना खांडसा जनपद अयोध्या के रहने वाले थे। वर्षों से वह घनी आबादी के बीच बने सर्विस सेंटर में काम करते थे। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें