फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वार्ड बॉय और चिकित्सक में हुआ झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में चिकित्सक और वार्ड बॉय के बीच झगड़ा हो गया। इसमें चिकित्सक ने वार्ड बॉय पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। सीएमएस के पास मामला पहुंचने के बाद जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन

एमएमजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को पैथोलाॅजी विभाग की चिकित्सक और वार्ड बॉय के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद चिकित्सक ने सीएमएस को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने वार्ड बॉय पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
शिकायत के अनुसार पैथोलॉजी विभाग की चिकित्सक काम खत्म करने के बाद घर के लिए निकल रही थीं। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। वार्ड बॉय ने अभद्र व्यवहार करते हुए गालियां देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. राकेश ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। इसमें डॉ. दिव्या, डॉक्टर शुपेंद्र, नर्स हिना विक्टर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं। टीम दोनों पक्षों के बयान लेकर मामले की जांच करेगी। जांच की रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें