फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुछ काम कर ले, कब तक ऐसे ही...': कहने पर भड़का बेटा, पिता पर चाकू से बोला हमला; जांच में हुआ एक और खुलासा

Thu, 20 Aug 2026 07:06 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 19 अगस्त को आरोपी विकास उर्फ विक्की को सैनी चौक, ओल्ड फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।
Register For Event
विज्ञापन
हमलावर बेटा बिकास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र की भीम बस्ती में नौकरी करने की बात कहने पर युवक ने अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। घायल पिता को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

हमलावर बेटा विकास गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बेटे विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार भीम बस्ती निवासी बालकिशन 16 अगस्त की शाम अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ घर पर मौजूद थे। इस दौरान बालकिशन और उनकी पत्नी अपने बड़े बेटे विकास उर्फ विक्की को जीवनयापन के लिए नौकरी या कोई काम करने की बात कह रहे थे। 

सब्जी काटने वाले चाकू से किया हमला
इसी बात को लेकर विकास अपने पिता से गाली-गलौच करने लगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विकास ने घर में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया और पिता बालकिशन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद घायल पिता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। 
विज्ञापन

जुर्म से जुड़ा विकास का नाता
पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 19 अगस्त को आरोपी विकास उर्फ विक्की को सैनी चौक, ओल्ड फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ पलवल और फरीदाबाद में पहले से चार मामले दर्ज बताए गए हैं। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें