फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तहसील दिवस पर अव्यवस्था के लिए जिलाधिकारी को साैंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस के दौरान बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था के लिए ग्रामीण विकास समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। समिति ने मांग की है कि तहसील दिवस पर आम नागरिकों और अधिवक्ताओं के कार्यों के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए जाएं जिससे सभी के कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सकें। ज्ञापन में कहा गया कि तहसील दिवस पर बड़ी संख्या में लोग पटवारी और लेखपाल से मिलने के लिए तहसील पहुंचते हैं। इसी दौरान अधिवक्ता भी अपने कार्यों के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित रहते हैं जिससे भीड़ बहुत बढ़ जाती है। इस कारण आम नागरिक पटवारी-लेखपाल तक नहीं पहुंच पाते हैं। वर्तमान समस्या को देखते हुए उन्होंने प्रशासन से ऐसी व्यवस्था बनाने का आग्रह किया है जिससे आम नागरिकों और अधिवक्ताओं दोनों के कार्य आसानी से और समय पर पूरे हो सकें। ज्ञापन देने वालों में निशा खंडूरी, मेघा, राधा उनियाल, सुहाना, मधु, विशाल सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें