ऑल्टस हेल्थकेयर में शनिवार को गर्भवती महिलाओं व उनके परिजनों के लिए गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 25 दंपतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं बल्कि मातृत्व से जुड़ी आवश्यक जानकारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी रहा। इस अवसर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने गर्भावस्था के दौरान आहार, नियमित जांच, सुरक्षित प्रसव, दर्द रहित प्रसव के विकल्प और नवजात शिशु की देखभाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम में विभिन्न रोचक खेल और इंटरएक्टिव सत्र भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर डॉ. अनुजा के रवि, डॉ. प्रियंका भंडारी, डॉ. मनीष, डॉ. रुचि गौर, डॉ. कनिका, डॉ. राहुल वशिष्ठ, डॉ. वरुण पराशर, कार्यक्रम संयोजक दीपिका समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।